Municipal Elections Candidates from Congress and BJP Active with NOC Applications नगर निगम चुनाव के चलते तीन विभागों की चांदी, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsMunicipal Elections Candidates from Congress and BJP Active with NOC Applications

नगर निगम चुनाव के चलते तीन विभागों की चांदी

-नगर निगम, जल संस्थान और ऊर्जा निगम के खाते में लाखों जमा नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस, भाजपा से मेयर और पार्षद पद के दावेदार पूरी तरह सक्रिय हो चु

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारFri, 27 Dec 2024 05:40 PM
share Share
Follow Us on
नगर निगम चुनाव के चलते तीन विभागों की चांदी

नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस, भाजपा से मेयर और पार्षद पद के दावेदार पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं। पार्टी से टिकट मिलने से पहले ही पार्षद पद के कई दावेदार नगर निगम, जलसंस्थान और ऊर्जा निगम से एनओसी लेने के लिए आवेदन करने पहुंच रहे हैं। नो डयूज सर्टिफिकेट को लेने के लिए नेता विभाग के बकाया को जमा भी कर रहे हैं। जिसके चलते तीनों विभागों की चांदी हो रही है। नगर निगम चुनाव के चलते नगर निगम खाते में अभी तक 12 लाख से ऊपर की रकम हो चुकी है। जबकि जलसंस्थान में यह रकम पांच लाख पहुंच चुकी है वहीं ऊर्जा निगम के खाते में भी साढ़े चार लाख की रकम नगर निगम चुनाव के चलते जमा हो चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।