ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारनगर आयुक्त ने कर्मचारियों संघ खेली फूलों की होली

नगर आयुक्त ने कर्मचारियों संघ खेली फूलों की होली

नगर निगम कार्यालय होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर आयुक्त ने कर्मचारियों के साथ नगर निगम परिसर में फूलो की होली...

नगर आयुक्त ने कर्मचारियों संघ खेली फूलों की होली
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारTue, 19 Mar 2019 11:46 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम कार्यालय होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर आयुक्त ने कर्मचारियों के साथ नगर निगम परिसर में फूलो की होली खेली। नगर आयुक्त ने कर्मचारियों से जल संरक्षण के लिए घर पर भी फूलों से होली खेलने की अपील भी की। मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। नगर निगम परिसर में नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय सहित सभी कर्मचारी होली के रंग में सराबोर नजर आए। नगर आयुक्त ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर फूलों की बौछार कर समारोह का शुभांरभ किया। नगर आयुक्त ने कर्मचारियों से नशे से दूर रहकर होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। रंगो की खुमारी कुछ इस कदर चढ़ी की सभी अधिकारी और अधिकारी फाग के गीतों पर थिरकते नजर आए। समारोह में कर्मचारियों ने विभिन्न हास्य गीतों और नृत्यों की प्रस्तुति देकर अधिकारियों को जमकर गुदगुदाया। समारोह में सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश गुंज्याल, कर एवं राजस्व अधीक्षक रमेश रावत, राहुल कैंथोला, कर एवं राजस्व निरीक्षक, सहायक अभियंता दिनेश उनियाल, विपिन कोठियाल, लक्ष्मीकांत भट्ट, अनिरुद्ध गौड़, नवीन कुमार, लिपिक राजेंद्र घाघट, वेदपाल,अमन गंभीर, सुबोध, रविंद्र राठौर, अरविंद, ओपी मोर्या, सर्वेश त्रिपाठी, राकेश राजपूत, गगन कांगड़ा, नीरज बागड़ी, आशोक मामा, चमन आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें