Haridwar News: कांवड़ मार्ग का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: कांवड़ मार्ग का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश कांवड़ मार्ग का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त

Haridwar News: कांवड़ मार्ग का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

Haridwar News: कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर आयुक्त नंदन कुमार ने शुक्रवार को कांवड़ मार्ग और प्रमुख मेला क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जटवाड़ा पुल से ज्वालापुर कांवड़ पटरी, बैरागी क्षेत्र और रोड़ी बेलवाला समेत अन्य स्थानों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कूड़ा उठान, डस्टबिन की उपलब्धता, सफाई कर्मचारियों की तैनाती और मार्गों की स्वच्छता की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि मेले के दौरान पूरे कांवड़ मार्ग और मेला क्षेत्र में चौबीसों घंटे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कूड़े का समयबद्ध उठान हो और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त मानवबल और संसाधन तैनात करने के भी निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी कर्मचारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकांत, मुख्य सफाई निरीक्षक विकास छाछर सहित नगर निगम की स्वच्छता टीम मौजूद रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारHaridwar News: कांवड़ मार्ग का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश