ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारनगर आयुक्त ने कसे लापरवाह अधिकारियों के पेंच

नगर आयुक्त ने कसे लापरवाह अधिकारियों के पेंच

नगर आयुक्त ने लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के पेंच कसने शुरू कर दिए हैं। निगम कर्मचारी अब ठीक दस बजे तक कार्यालय पहुंच...

नगर आयुक्त ने कसे लापरवाह अधिकारियों के पेंच
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारMon, 12 Aug 2019 06:54 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर आयुक्त ने लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के पेंच कसने शुरू कर दिए हैं। निगम कर्मचारी अब ठीक दस बजे तक कार्यालय पहुंच रहें। सुबह 10:15 पर हाजिरी रजिस्टर नगर आयुक्त कार्यालय में रख दिया जाता है। इसके बाद नगर आयुक्त स्वयं लेट आने वाले कर्मचारियों की क्लास लेते हैं।नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की लेटलतीफी का खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ता है। स्थानीय कर्मचारी जहां बायोमीट्रिक हाजिरी लगा कर गायब हो जाते थे। वहीं रुड़की देहरादून से आने वाले कर्मचारी के पास दूर से आने का बहाना तैयार रहता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बायोमिट्रिक के साथ अब रजिस्टर पर दस बजे तक हाजिरी लगाना अनिवार्य हो गया। इसके बाद सुबह 10:15 पर रजिस्टर को नगर आयुक्त कार्यलय में रख दिया जाता है। नगर आयुक्त रजिस्टर को चेक करते हैं। पहली बार में कर्मचारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है। लेकिन दूसरी बार लेट आने पर नगर आयुक्त स्वयं अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों के समय पर पहुंचने से लोगों के काम भी समय पर निपट रहे हैं। नगर आयुक्त उदय सिंह राणा ने बताया अधिकारियों और कर्मचारियों के समय पर न पहुंचने की शिकायत मिली थी। इसलिए रजिस्टर में दस बजे तक अनिवार्य रूप से हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए। लापरवाह कर्मचारियों के वेतन भी रोके जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें