ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारशांतिकुंज पहुंचे मप्र के कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे

शांतिकुंज पहुंचे मप्र के कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे

मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मंत्री सुखदेव पांसे अपनी पत्नी मधु पांसे सहित गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचे। यहां उन्होंने गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या और शैलदीदी से मिलकर...

शांतिकुंज पहुंचे मप्र के कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारWed, 04 Sep 2019 05:24 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मंत्री सुखदेव पांसे अपनी पत्नी मधु पांसे सहित गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचे। यहां उन्होंने गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या और शैलदीदी से मिलकर जनमानस के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर सहयोग मांगा।

इस अवसर परडॉ. पण्ड्या ने कहा कि भारत को विकसित व सुदृढ़ बनाने के लिए जन-जन को स्वस्थ रहना होगा, इसके लिए लोगों में जन जागरण आवश्यक है। अखिल विश्व गायत्री परिवार व देव संस्कृति विश्वविद्यालय इस दिशा में विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम चला रहा है। जिसमें योग सहित विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से भावी पीढ़ी से लेकर सभी आयु वर्ग के लोगों को तैयार किया जा रहा है। केबीनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि मप्र में आदिवासियों सहित सभी वर्गों के लिए गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न रचनात्मक प्रशिक्षणों से लोगों में आशा की किरण जगी है। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय ने युवाओं को उत्साह, उमंग के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।

इस दौरान केबीनेट मंत्री ने देसंविवि में संचालित हो रहे हस्तकरघा, स्वावलंबन केन्द्र सहित विभिन्न प्रकल्पों को अवलोकन किया। केबीनेट मंत्री ने देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या से भेंटकर मप्र आने का आमंत्रण दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें