फेरुपुर में बंदर के हमले से ग्रामीण चोटिल कई व्यक्तियों को काटा

फेरुपुर में बंदर के हमले से ग्रामीण चोटिल कई व्यक्तियों को काटा

संक्षेप:

पथरी में बन्दरों के आतंक से ग्रामीण परेशानफेरुपुर में बंदर के हमले से ग्रामीण चोटिल कई व्यक्तियों को काटाफेरुपुर में बंदर के हमले से ग्रामीण चोटिल कई

Sep 29, 2025 03:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

फेरूपुर गांव में पिछले तीन दिन में बंदरों ने हमला कर छह से अधिक लोगों को घायल कर दिया। बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्राम प्रधान का कहना है कि वन विभाग को इस बारे में बताने के बाद भी कटखने बंदरों को पकड़ा नहीं जा रहा है। फेरुपुर में इन दिनों बन्दरों ने आतंक मचाया हुआ है। बंदर बच्चो के साथ बड़े बुजर्गो पर भी हमला कर काटने का प्रयास कर रहे हैं। पिथले तीन दिन में बन्दरों के काटने से छह से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीण अमित सैनी उर्फ गोला ने बताया कि बंदर घर पर रखी खाने की सामग्री को उठाकर ले जाते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विरोध करने पर हमला कर देते हैं। साथ ही कई बार छतों पर पड़े कपड़े भी उठाकर ले जाते हैं।