ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारपत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई

पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई

घर से सामान लेने कस्बा बहादराबाद बाजार गई महिला दो दिन बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंची। शुक्रवार को महिला के पति ने बहादराबाद थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई...

पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारSat, 24 Aug 2019 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

घर से सामान लेने कस्बा बहादराबाद बाजार गई महिला दो दिन बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंची। शुक्रवार को महिला के पति ने बहादराबाद थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना स्तर से एक पुलिस टीम महिला की लोकेशन ट्रेस कर सहारनपुर भेजी गई है। शिकायतकर्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के दिल्ली रोड सहारनपुर का रहने वाला है। उसकी छह माह पूर्व एक महिला से यूपी में कोर्ट मैरिज हुई थी। दो माह से वह बहादराबाद की शिव विहार कालोनी में किराए के मकान में रहता था। गुरुवार सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे उसकी पत्नी कस्बा बहादराबाद में घरेलू सामान खरीदने गई थी। उसके बाद उसका पता नहीं चला। मोबाइल भी बंद आ रहा है। थाना प्रभारी आरसी उनियाल ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। एक टीम सहरानपुर महिला की बरामदगी के लिए भेजी गई है

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें