मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी

मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी

संक्षेप:

हरिद्वार में मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक शुभम ने शिकायत की कि अमित और सुमित ने उन्हें नौकरी का झांसा देकर पैसे लिए, लेकिन जब नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने पैसे लौटाने का वादा किया, जो नहीं हुआ।

Nov 11, 2025 05:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

हरिद्वार, संवाददाता। मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर ज्वालापुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा के मुताबिक सुभाष नगर निवासी शुभम पुत्र नरेश कुमार ने कोर्ट में शिकायत कर बताया कि रुड़की के पनियाला रोड निवासी अमित और सुमित पुत्र प्रमोद मलिक उनके पुराने परिचित हैं। अमित मलिक मर्चेंट नेवी में कार्यरत है। शुभम के मुताबिक वर्ष 2019 में अमित और सुमित ने मिलकर उनके भाई शिवम कुमार को मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे 15 लाख रुपये हड़प लिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि दोनों भाइयों ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत उन्हें पैसे देने के लिए कहा। शुभम ने बताया कि 9 जनवरी से 22 जुलाई 2019 के बीच अपने, अपने पिता नरेश कुमार और मामा बबलू मलिक के खातों से सुमित मलिक के खाते में किस्तों में 15 लाख रुपये ट्रांसफर किए। रकम लेने के बाद भी जब शिवम की नौकरी नहीं लगी तो शुभम ने कई बार संपर्क किया, लेकिन आरोपी टालमटोल करते रहे। बाद में दोनों आरोपियों ने गलती मानकर जल्द पैसे लौटाने का वादा किया, लेकिन रकम नहीं लौटाई।