Haridwar News: दयानंद स्टेडियम में नवीनीकृत सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी के निकट दयानंद स्टेडियम में नवीनीकृत सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण मेयर किरन जैसल ने किया। उन्होंने नागरिकों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्राथमिकता पर जोर दिया। मेयर ने शौचालय के रखरखाव के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक और विभिन्न प्रोफेसर्स शामिल हुए।

Haridwar News: दयानंद स्टेडियम में नवीनीकृत सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण

Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी के निकट दयानंद स्टेडियम स्थित नवीनीकृत सार्वजनिक शौचालय का सोमवार को मेयर किरन जैसल ने लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। मेयर ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। दयानंद स्टेडियम में प्रतिदिन खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह शौचालय सभी के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। पार्षद नागेंद्र राणा ने जनसुविधाओं के विकास के लिए मेयर का आभार जताया।

कार्यक्रम में गुरुकुल कांगड़ी के कुल सचिव प्रो. सत्यदेव विद्यालंकार, प्रो. नवनीत, डॉ. अजय मलिक, डॉ. शिव कुमार चौहान, चरणजीत सिंह, डॉ. अजेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।