Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsMassive Pilgrimage at Haridwar for Makar Sankranti Despite Cold Weather
मकर संक्रांति स्नान पर्व पर हरकी पैड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, ठंड पर  भारी पड़ी आस्था

मकर संक्रांति स्नान पर्व पर हरकी पैड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, ठंड पर भारी पड़ी आस्था

संक्षेप:

हरिद्वार, संवाददाता। मकर संक्रांति के पर्व पर सुबह सवेरे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरकी पैड़ी समेत सभी गंगा घाटों पर गंगा स्नान करने पहुंचे। सुब

Jan 14, 2026 04:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बुधवार तड़के ब्रह्ममुहूर्त से ही धर्मनगरी हरिद्वार के हरकी पैड़ी समेत सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ती दिखाई दी। “हर हर गंगे” और “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान-पुण्य किया और सुख-समृद्धि की कामना की। घने कोहरे के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान और दान पुण्य कर पुण्य लाभ कमाया और सुख समृद्धि की कामना भी की। सुबह से शाम तक हरकी पैड़ी के मालवीय घाट, सुभाष घाट, नाई सोता घाट, गऊ घाट एवं अन्य घाटों पर लगातार श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी, गुड़ से बनी मिठाई, तिल, गर्म वस्तुओं का दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही गंगा स्नान और भगवान सूर्य को जल अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं भी सिद्ध होती हैं। यही कारण है कि उत्तराखंड के आसपास के उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा समेत तमाम राज्यों के श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर गंगा स्नान कर पुण्यलाभ कमाया। श्रद्धालु आशा, दिनेश, गार्गी और संतोष ने बताया कि भारी ठंड होने के बावजूद भी उन्हें गंगा स्नान करने के बाद विशेष आनंद की अनुभूति हुई है। वो हर साल मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करने हरिद्वार आते हैं।