अमावस्या पर नारायणी शिला मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
- पितरों की आत्म शांति के लिए की विशेष पूजा-अर्चना अमावस्या पर नारायणी शिला मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ अमावस्या पर नारायणी शिला मंदिर में उम

अमावस्या के अवसर पर नारायणी शिला मंदिर में शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और जयपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे और गंगा स्नान कर मंदिर में पूजा-अर्चना की। सुबह तड़के से ही हर की पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ गंगा में डुबकी लगाकर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद वे नारायणी शिला मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पिंडदान और तर्पण किया गया। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा।
पुजारियों द्वारा श्रद्धालुओं को विधिपूर्वक पूजा कराई गई। नारायणी शिला मंदिर के प्रमुख पुजारी मनोज शास्त्री ने बताया कि अमावस्या के अवसर नारायणी शिला मंदिर विधि-विधान से पिंडदान और तर्पण आदि करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


