
गुरुद्वारों में मकर संक्रांति पर शब्द कीर्तन का हुआ आयोजन
हरिद्वार, संवाददातागुरुद्वारों में मकर संक्रांति पर शब्द कीर्तन का हुआ आयोजनगुरुद्वारों में मकर संक्रांति पर शब्द कीर्तन का हुआ आयोजनगुरुद्वारों में म
धर्मनगरी के गुरुद्वारों में कार्यक्रम आयोजित कर मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। समस्त गुरुद्वारों में संगत ने रहिरास साहिब, सुखमनी साहिब पाठ और शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। भिन्न-भिन्न गुरुद्वारों में सुबह से रात तक संगत ने पहुंचकर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के आगे माथा टेका। प्रेमनगर चौक स्थित निर्मल विरक्त कुटिया डेरा कार सेवा गुरुद्वारे में संगत ने पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बाबा पंडत ने कहा कि ज्ञान गोदडी गुरुद्वारे के लिए सिक्ख समाज संघर्ष कर रहा है जब तक गुरुद्वारे का मूल स्थान नहीं मिलता संघर्ष जारी रहेगा। निर्मल संतपुरा गुरुद्वारे में शाम को दीवान सजाया गया जहां सैकड़ों की संख्या में संगत पहुंची।
इस दौरान स्थानीय संगत सरबजीत सिंह, फतेह सिंह, सिमरन कौर, ज्ञानी पंकज सिंह, कुलवंत कौर ने शब्द कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। कथावाचक संत बलजिंदर सिंह शास्त्री, गुरप्रीत सिंह ने मकर संक्रांति की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि इसमें गंगा स्नान का बहुत महत्व है। प्रयागराज त्रिवेणी में माघ मेला लगता है। जहां लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए आते हैं। गुरु का उपदेश गंगा की धारा है। इसी प्रकार संत, महापुरुषों की संगत में रहकर प्रभु का स्मरण रूपी स्नान ही जीवन को सफल बना सकता है। उन्होंने कहा कि काम, क्रोध, मोह, माया, अहंकार को प्रभु का नाम जपने से दूर किया जा सकता है। संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि माघ महीने की 17 दिसंबर को संत रघुबीर सिंह शास्त्री की पुण्यतिथि पर गुरुद्वारे में निशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अनुभवी फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा आधुनिक मशीनों से मरीजों की जांच की जाएगी। इस अवसर पर इकबाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह, इंदरजीत सिंह बिट्टू, अपनिंदर कौर, सतविंदर सिंह, महिंद्र सिंह, उज्जल सिंह सेठी, हरभजन सिंह, सूबा सिंह ढिल्लो, हरमोहन सिंह, सतपाल सिंह, नैनी महेंद्रू, बीना चिटकारिया, सतविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, अमरजीत सिंह, गुरदयाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




