विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार के लक्सर विकासखंड की ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में विकास कार्यों में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को हटा दिया है। जांच में घटिया सामग्री का इस्तेमाल और सरकारी धन का दुरुपयोग पाया गया। कई निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी की गई।

विकास कार्यों में घोटाले पर प्रधान को पद से हटाने के आदेश

हरिद्वार, संवाददाता। लक्सर विकासखंड की ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में विकास कार्यों में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के मामले में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के आदेश जारी किए हैं। जांच में सीसी सड़क निर्माण समेत कई कार्यों में मानकों की अनदेखी और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप सही पाए गए। शिकायत के बाद कराई गई जांच में सामने आया कि कश्यप बस्ती में सीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। कई निर्माण कार्य बिना स्वीकृत मानकों के कराए गए, जबकि कुछ स्थानों पर एक ही सड़क को अलग-अलग दर्शाकर भुगतान किए जाने की पुष्टि हुई।

सड़क किनारे नालियों के निर्माण में भी तकनीकी खामियां मिलीं। जांच के दौरान ग्राम पंचायत के कई महत्वपूर्ण अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। बैंक पासबुक, कैशबुक, स्टॉक रजिस्टर, कार्य पंजिका और वित्तीय वर्ष 2022-23 व 2023-24 के रिकॉर्ड प्रस्तुत न किए जाने को गंभीर लापरवाही माना गया। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज सूचनाओं और वास्तविक कार्यों में भी भारी अंतर पाया गया। जांच में कुछ निर्माण कार्य निजी व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किए जाने की बात भी सामने आई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।