ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारभगवान शिव सहस्रार्चन यज्ञ एक अगस्त को

भगवान शिव सहस्रार्चन यज्ञ एक अगस्त को

अध्यात्म चेतना संघ एक अगस्त को भगवान शिव सहस्रार्चन यज्ञ आयोजित करेगा। यह निर्णय संघ की ज्वालापुर में संपन्न बैठक में लिया गया। संचालक आचार्य करूणेश मिश्र ने कहा कि रामलीला मैदान ज्वालापुर में आयोजित...

भगवान शिव सहस्रार्चन यज्ञ एक अगस्त को
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारMon, 12 Jun 2017 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

अध्यात्म चेतना संघ एक अगस्त को भगवान शिव सहस्रार्चन यज्ञ आयोजित करेगा। यह निर्णय संघ की ज्वालापुर में संपन्न बैठक में लिया गया। संचालक आचार्य करूणेश मिश्र ने कहा कि रामलीला मैदान ज्वालापुर में आयोजित यज्ञ में 108 यजमान मनोकामनाएं पूरी करने के लिए भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। यज्ञ के पश्चात भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान डॉ. सुनील बत्रा, एचके वाधवा, पीएस चौहान, विशाल शर्मा, अरुण कुमार पाठक, डॉ. सरिता अग्रवाल, अर्चना वर्मा, प्रमोद शर्मा, ललित मिगलानी आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें