गुलदार के हमले से दुकानदार गंभीर घायल, क्षेत्र में दहशत
रोहालकी में एक दुकानदार पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दुकानदार ललित चौहान रात में दुकान बंद करके घर लौट रहे थे, तभी गुलदार ने उन पर हमला किया। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वन विभाग की लापरवाही पर लोगों में नाराजगी है।

रोहालकी में गुलदार के हमले में दुकानदार गंभीर घायल हो गया। शनिवार देर रात हुए इस घटनाक्रम से लोगों में दहशत का माहौल है। दूसरी ओर, एक अस्पताल में घायल दुकानदार का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, ललित चौहान बहादराबाद बाजार स्थित परचून की दुकान बंद करके देर रात घर लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। इससे वे संभल नहीं सके और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने घायल ललित को तुरंत एक अस्पताल पहुंचाया। अब इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।
वन विभाग के प्रति लोगों के बीच नाराजगी भी देखी जा रही है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने वन विभाग से मांग उठाई कि जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। दूसरी ओर, वन अफसर इस मामले में गश्त बढ़ाने की बात कह रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


