ब्रह्मपुरी के कंशीपुरा में गुलदार की दस्तक, कुत्ते को बनाया शिकार
हरिद्वार के ब्रह्मपुरी स्थित कंशीपुरा क्षेत्र में मंगलवार रात को एक गुलदार ने कुत्ते पर हमला कर उसे मार डाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। यह क्षेत्र मनसा देवी मंदिर के प्रमुख मार्गों में से एक है। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
हरिद्वार के ब्रह्मपुरी स्थित कंशीपुरा क्षेत्र में मंगलवार देर रात गुलदार की दस्तक से इलाके में हड़कंप मच गया। गुलदार ने एक कुत्ते पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। खास बात यह है कि यह क्षेत्र मनसा देवी मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्गों में से एक है, जहां दिन-रात श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में गुलदार की मौजूदगी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त करने की मांग की है। वहीं, वन विभाग की ओर से लोगों को रात के समय सतर्क रहने और अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


