श्रीमहंत से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले पर मुकदमा
कनखल स्थित शम्भू पंचायती अटल अखाड़े का विवाद कानूनी मोड़ ले चुका है। पूर्व पदाधिकारी पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।

कनखल स्थित शम्भू पंचायती अटल अखाड़े का विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। आरोप है कि पूर्व पदाधिकारी ने श्रीमहंत से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता श्रीमहंत सत्यम गिरि ने बताया कि प्रयागराज स्थित अखाड़े की शाखा में महंत रहे बलराम भारती के कार्यकाल में वित्तीय अनियमितताएं सामने आई थीं। आंतरिक समीक्षा के बाद फरवरी 2025 में कार्रवाई शुरू हुई और 20 अप्रैल 2025 को बलराम भारती को निष्कासित किया गया।
आरोप है कि निष्कासन के बाद पूर्व पदाधिकारी ने रागिनी पांडे और एक कानूनी सलाहकार के साथ मिलकर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई। नए आश्रम की स्थापना के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगी और ऐसा न करने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस प्रकरण की जांच जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



