माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव मनाया

Feb 22, 2026 06:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

सप्तसरोवर स्थित लाल माता वैष्णो देवी मंदिर में माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने माता के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्वामी परमानंद गिरि ने कहा कि माता लाल देवी का जीवन त्याग, तपस्या और सेवा का अनुपम उदाहरण है।

माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव मनाया

सप्तसरोवर स्थित लाल माता वैष्णो देवी मंदिर में माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे परिसर में भजन, पूजन और संतवाणी की गूंज के बीच भक्तों ने माता के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। अखंड परमधाम के अध्यक्ष स्वामी परमानंद गिरि ने इसकी अध्यक्षता की। जूना अखाड़ा के पूर्व अंतरराष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत देवानंद सरस्वती ने संचालन किया। संचालक भक्त दुर्गा दास ने सभी संत-महंतों का स्वागत किया। स्वामी परमानंद गिरि ने कहा कि माता लाल देवी का जीवन त्याग, तपस्या और सेवा का अनुपम उदाहरण है। निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञान देव सिंह ने कहा कि उनकी साधना और भक्ति ने इस पावन धाम को सिद्ध पीठ के रूप में प्रतिष्ठित किया।

महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद ने भक्त दुर्गा दास को सच्चा मातृभक्त बताया। इस दौरान उमेश्वर धाम की संस्थापक महामंडलेश्वर उमा भारती, महामंडलेश्वर संतोषी माता, महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद, महामंडलेश्वर रुपेंद्र प्रकाश, अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्ता बाबा हठयोगी, स्वामी ज्योतिर्मयानंद, संजय महंत, महंत रवि शास्त्री मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।