ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनायासे

कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनायासे

कनखल स्थित श्री सिद्ध पीठ तारा देवी मंदिर महानंद मिशन में श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ में कथा को विस्तार देते हुए कथावाचक प्रमोद चंद्र जोशी ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए आज उनके अवतार...

कृष्ण  जन्मोत्सव धूमधाम से मनायासे
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारWed, 08 Jan 2020 04:59 PM
ऐप पर पढ़ें

कनखल स्थित श्री सिद्ध पीठ तारा देवी मंदिर महानंद मिशन में श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ में कथा को विस्तार देते हुए कथावाचक प्रमोद चंद्र जोशी ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए आज उनके अवतार लेने की कथा सुनाई और धूमधाम के साथ कृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया। कथावाचक ने कहा कि भगवान विष्णु के दूसरे अवतार के रूप में भगवान कृष्ण ने कारागार में वासुदेव और देवकी के बालक के रूप में जन्म लिया। उनके जन्म को महावतार के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि वे परमपिता परमात्मा का रूप है। जो जन्म नहीं लेते बल्कि अवतरित होते हैं। कृष्ण जन्म के अवसर पर पूरे कथा सभागार को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। मिश्री और माखन का प्रसाद बांटा गया। कथावाचक ने कहा कि भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में अवतार लेकर पूरा मथुरा नगरी को कंस के अत्याचारों से मुक्ति प्रदान करने का संकल्प लिया और इस तरह कंस का संहार करके कृष्ण ने धर्म की स्थापना की। उन्होंने कृष्ण की बाल लीलाओं वर्णन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें