ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारजस्टिस बीके बिष्ट ने मां चंडी देवी के दर्शन किए

जस्टिस बीके बिष्ट ने मां चंडी देवी के दर्शन किए

सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की संस्तुति के बाद जस्टिस बीके बिष्ट ने मां चंडी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। मंदिर के महंत रोहित गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त...

जस्टिस बीके बिष्ट ने मां चंडी देवी के दर्शन किए
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारSat, 13 Oct 2018 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की संस्तुति के बाद जस्टिस बीके बिष्ट ने मां चंडी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। मंदिर के महंत रोहित गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत रोहित गिरी महाराज ने उत्तराखंड के वरिष्ठ जज बीके बिष्ट का बुके देकर स्वागत किया और उन्हें मां की चुनरी और नारियल भेंटकर शुभकामनाएं प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर जस्टिस बीके बिष्ट ने कहा कि देवभूमि हरिद्वार चारों धाम का मुख्य द्वार है। उत्तराखंड की सुन्दरता देश दुनिया में पहचानी जाती है। ऋषि मुनियों की तप स्थली पर श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए पहुंचते हैं। मां चण्डी देवी पर्वतमालाओं पर विराजमान हैं। उनके क्षणिक नाम लेने से ही मनुष्य को पापों से मुक्ति मिल जाती है। मां की विधि विधान के साथ पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मां के आशीर्वाद से ही मुख्य न्यायधीश की पदवी मुझे प्राप्त हुई है। आशा है कि किसी के लिए भी इस पद पर बैठकर न्याय करने में क्षणिक भर भी भ्रमित ना हूं। मां मुझे ऐसी शक्ति प्रदान करें। मौलिक अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। संवैधानिक अधिकारों का अनुपालन देश की जनता को करना चाहिए। महंत रोहित गिरी महाराज ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि बीके बिष्ट ने उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें