सोने की नकली चूड़ियां थमा असली ले गया ठग

Jan 23, 2026 07:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

ज्वालापुर के एक ज्वेलरी शोरूम में संचालक से लाखों रुपये की ठगी हुई। आरोपी दीपक कुमार ने असली चूड़ियां बदलकर नकली चूड़ियां दीं। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की और जांच शुरू हो गई। आरोपित की गिरफ्तारी जल्द होने की संभावना है।

सोने की नकली चूड़ियां थमा असली ले गया ठग

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के ज्वेलरी शोरूम के संचालक से लाखों रुपये की ठगी हो गई। सोने की नकली चूड़ियों के बदले असली चूड़ियां बदलवाकर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। आर्यनगर चौक ज्वालापुर स्थित गुप्ता जी एंड संस ज्वेलर्स के संचालक शिवा मित्तल ने कोतवाली ज्वालापुर को तहरीर सौंपी। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को दोपहर करीब ढाई बजे दीपक कुमार उर्फ दीपक चौहान अपनी पत्नी के साथ शोरूम आया था। उसने 7.26 लाख रुपये की एक जोड़ी सोने की चूड़ियां खरीदीं। जाते समय कह गया था कि वह दो से तीन दिन में चूड़ियां बदल भी सकता है।

18 जनवरी को आरोपी दोबारा आया और चूड़ियां बदलने की बात कही। आरोपी की लौटाई चूड़ियां डिजाइन, वजन, रंग और हॉलमार्क में बिल्कुल असली दिख रही थीं। ज्वेलर्स ने चूड़ियां वापस ले लीं और बदले में उतनी ही कीमत की नई सोने की चूड़ियां दे दीं। तब आरोपी ने सोने की अंगूठी भी खरीदी। 21 जनवरी को नोएडा पुलिस से सूचना मिली कि एक्सचेंज में दी गई चूड़ियां नकली हैं और दीपक चौहान ने यह धोखाधड़ी की है। इसके बाद शोरूम संचालक ने चूड़ियों की जांच करवाई, जिसमें पता चला कि ऊपर सोने की पॉलिश चढ़ी थी और अंदर से रंगीन धातु निकली। पीड़ित के पास इसकी सीसीटीवी फुटेज, बिल और नकली चूड़ियों के सैंपल मौजूद हैं। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;