ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारमहिला विद्यालय में छात्रसंघ का दीपावली महोत्सव मेला

महिला विद्यालय में छात्रसंघ का दीपावली महोत्सव मेला

कनखल के महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज में सेंटर ऑफ होम साइंस के छात्रसंघ ने दीपावली महोत्सव मेले का आयोजन किया। मेले में गृह विज्ञान एसोसिएशन ने...

महिला विद्यालय में छात्रसंघ का दीपावली महोत्सव मेला
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारThu, 20 Oct 2022 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

कनखल के महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज में सेंटर ऑफ होम साइंस के छात्रसंघ ने दीपावली महोत्सव मेले का आयोजन किया। मेले में गृह विज्ञान एसोसिएशन ने दीपावली से संबंधित सामानों की प्रदर्शनी लगाई और छात्रसंघ ने फूड फेस्ट का स्टाल लगाया। मेले का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वावलंबी बनाना था।

गुरुवार को मेले का उद्घाटन मेयर अनिता शर्मा और डॉ. अशोक शास्त्री ने संयुक्त रूप में किया। मेले में छात्राओं ने पाव भाजी, चना दाल, मोमोज, फ्रूट चाट, ब्राउनी, टिक्की चाट, पापड़ी चाट, गुलाब जामुन आदि के स्टॉल लगाए। इसमें छात्राओं ने शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया। वही मेले में दीपक, बंधनवार, पूजा थाली, टोकरी, लैंप, मेहंदी समेत विभिन्न प्रकार के खेल और हॉन्टेड हाउस आकर्षण का केंद्र रहे। मेले में कॉलेज सचिव डॉ. वीणा शास्त्री ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। मेले में डॉ. अशोक शास्त्री, डॉ. शैलजा, डॉ. मानसी हंस, डॉ. रूपाली गुप्ता, डॉ. मीनाक्षी गुप्ता, डॉ. रिंकू बत्रानी, एकता अरोड़ा, पारुल, रानी, चेतना अरोड़ा, सपना, रानी, पल्लवी आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें