महाप्रबंधक ने किया रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण
हरिद्वार में रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण महा प्रबंधक क्रांति सिंह और मंडलीय प्रबंधक सुरेश सिंह चौहान ने किया। उन्होंने चारधाम यात्रा की जानकारी ली और अव्यवस्थाओं पर नाराज़गी जताई। यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुँचाने के लिए नई बसें लगाई गई हैं, जिससे रोडवेज की आय बढ़ी है।

हरिद्वार, संवाददाता। रोडवेज बस स्टैंड पर महा प्रबंधक संचालन क्रांति सिंह और मंडलीय प्रबंधक सुरेश सिंह चौहान ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहायक महा प्रबंधक विशाल चंद्रा और अन्य अधिकारियों से चारधाम यात्रा संबंधित जानकारी ली और दिशा निर्देश जारी किए। बस स्टैंड पर फैली अव्यवस्थाओं और बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं होने पर नाराज़गी भी जताई। निरीक्षण के दौरान टूटी कुर्सी यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म में रखे होने पर उन्होंने कर्मचारियों को हटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्रांति सिंह ने बताया कि रोडवेज भी चारधाम यात्रा पर यात्रियों को सकुशल और सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचा रहा है।
अभी तक हजारों यात्रियों को केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री तक पहुंचाया गया है। इसके लिए सभी नई बसें लगाई गई हैं। हरिद्वार डिपो के साथ साथ अन्य डिपो से भी बसें मंगवाई गई हैं। इससे रोडवेज की आय में भी बढ़ोत्तरी होने से कर्मचारी खुश हैं। उन्होंने कहा कि सहायक महा प्रबंधक द्वारा देर तक यात्रियों को बस उपलब्ध करने से यात्रियों को सुविधा हुई है। रोडवेज का किराया निजी बसों से कम है और यात्री उसका लाभ ले रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


