हरिद्वार के किसान प्रदीप कुमार नवोन्मेशी किसान पुरस्कार 2026 से सम्मानित
हरिद्वार के प्रदीप कुमार को 'विकसित कृषि, आत्मनिर्भर भारत' थीम पर पूसा कृषि विज्ञान मेले में नवोन्मेषी किसान पुरस्कार मिला। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें नई कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रदीप दो दशकों से इस केंद्र से जुड़े हैं।

‘विकसित कृषि, आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित पूसा कृषि विज्ञान मेले में हरिद्वार के प्रदीप कुमार को नवोन्मेषी किसान पुरस्कार मिला। वे गदर जुड़ा नारसन के निवासी हैं। देशभर से आए कृषकों और वैज्ञानिकों की मौजूदगी में उनको यह सम्मान दिया गया। प्रदीप ने इसका श्रेय कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के वैज्ञानिकों को दिया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों ने नई कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए लगातार प्रेरित किया। प्रदीप दो दशकों से कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी से जुड़े हैं और यहां से नवीनतम कृषि तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार ने उनके साथ पुरस्कार ग्रहण किया।
धनौरी केंद्र के प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम कुमार, डॉ. नीलकांत, डॉ. योगेंद्र पाल, इंजीनियर उमेश सक्सेना और डॉ. रेणु सहित ने प्रदीप को बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



