ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारसंक्रमित कर्मी निगम में घूम रहा, स्पष्टीकरण मांगा

संक्रमित कर्मी निगम में घूम रहा, स्पष्टीकरण मांगा

नगर निगम का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने के बाद आइसोलेट होने के बजाय निगम में ही घूम रहा...

संक्रमित कर्मी निगम में घूम रहा, स्पष्टीकरण मांगा
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारThu, 20 Jan 2022 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने के बाद आइसोलेट होने के बजाय निगम में ही घूम रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर नगर आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को कोरोना जांच में नगर निगम के 35 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनमें संक्रमित संविदा पर तैनात एक वाहन चालक आईसोलेट नहीं हुआ। बल्कि नियमों का उल्लंघन करते हुए निगम परिसर में ही घूमता हुआ मिला। जिसकी जानकारी नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती को मिली। नगर आयुक्त ने तुरंत संक्रमित कर्मचारी को नोटिस जारी करते हुए दो दिन में जवाब मांगा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें