ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारदेशव्यापी हड़ताल में शामिल नहीं होगा भारतीय मजदूर संघ

देशव्यापी हड़ताल में शामिल नहीं होगा भारतीय मजदूर संघ

मांगों को लेकर विभिन्न ट्रेड यूनियनों के आठ और जनवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल में भारतीय मजदूर संघ शामिल नहीं होगा। यह निर्णय भेल सेक्टर एक स्थित कार्यालय में आयोजित महासभा की बैठक में लिया...

देशव्यापी हड़ताल में शामिल नहीं होगा भारतीय मजदूर संघ
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारMon, 07 Jan 2019 06:27 PM
ऐप पर पढ़ें

मांगों को लेकर विभिन्न ट्रेड यूनियनों के आठ और जनवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल में भारतीय मजदूर संघ शामिल नहीं होगा। यह निर्णय भेल सेक्टर एक स्थित कार्यालय में आयोजित महासभा की बैठक में लिया गया।

प्रदेश कोषाध्यक्ष सुभाष पुरोहित ने कहा कि अपने राजनीतिक लाभ के लिए विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की मजदूर नीतियों के विरोध में आठ और नौ जनवरी को देशव्यापी बंद की घोषणा की है। कुछ संगठनों के लिए हड़ताल सालाना उत्सव बन गया है, उन्हें कामगारों के हितों से कोई लेना देना नहीं है, बल्कि देश में केंद्र सरकार के विरुद्ध माहौल बनाने का बहाना चाहिए। कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय ट्रेड यूनियनों को मान्यता देने के लिए कानून बना रही है। कुछ संगठन इस कानून को लेकर सरकार का विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने सरकार के विरुद्ध देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है।

कानून बनने से यूनियनों के बीच से राजनीतिक वाला हिस्सा समाप्त हो जाएगा। देशव्यापी हड़ताल में मजदूरों का हित नहीं है। इस दौरान प्रदीप कुमार, ललित पुरोहित, डीसी नौटियाल, अनिल राठी, अरुण गुप्ता, ब्रह्मसिंह सैनी, सुनील अरोड़ा, अतुल राय, कपिल सहगल, रवि कुमार, आदेश धीमान, संजय सैनी, पवन चौहान, महावीर तोमर आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें