किसानों ने भारत अमेरिका व्यापार समझौते का किया विरोध

Feb 12, 2026 03:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने रोशनाबाद में धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध करते हुए कहा कि यह समझौता कृषि उत्पादों को प्रभावित करेगा और किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर करेगा। उन्होंने समझौते को रद्द करने की मांग की और कहा कि सरकार किसान विरोधी है।

किसानों ने भारत अमेरिका व्यापार समझौते का किया विरोध

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। किसानों ने भारत-अमेरिका के बीच हुए समझौते का विरोध जताया। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता कर किसानों को खत्म करने की साजिश की है। समझौते को रद्द किया जाए। जनता को यूजीसी और अन्य मुद्दों में उलझाकर कृषि उत्पादों को अमेरिका से मंगाया जा रहा है। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। लोगों को धर्म के नाम पर बांटकर इस प्रकार के समझौते किए जा रहे हैं।

किसानों को स्वयं को बचाने के लिए संघर्ष करना होगा। सरकार किसानों का शोषण कर रही है। यह समझौता किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर करेगी। कमजोर प्रधानमंत्री देश को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। जो विपक्ष किसानों की बात करती है, उसको बोलने नहीं दिया जाता। जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि अमेरिका अपने उत्पादों में तो टैरिफ लगा रहा है लेकिन भारत से जाने वाले उत्पाद बिना टैरिफ के जाएंगे। डेयरी सेक्टर पर हमला किया गया है। लाखों दुग्ध उत्पादकों पर इसका बुरा असर पड़ेगा। सूबा सिंह ढिल्लो ने कहा कि यह समझौता केवल व्यापार का मामला नहीं है बल्कि किसान की आय, रोजगार आदि पर खतरा डालने वाला है। उन्होंने कहा कि समझौता रद्द नहीं होता है तो संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली कूच किया जाएगा। इस अवसर पर गुरविंदर सिंह, गुरपेज सिंह, वेदपाल पंवार, पंकज चौधरी, प्रदीप कुमार, लवदीप सिंह, नीलू, आशु त्यागी, गुड्डू चौधरी, सुकराम पाल, मास्टर कुंवर पाल, अजय शर्मा, अनुराग शर्मा, शोभाराम, आकाश सचदेवा, खेमचंद चौधरी, परवेज, चमन प्रकाश, सुदीप चौधरी, मेजर राणा, प्रबोध राणा, हरपाल, वेदपाल चौधरी, परगट सिंह, लोकेंद्र राठी, सुखा चौधरी, जोगेंद्र सिंह, जगमोहन कपूर, सतीश कुमार, सुधीर, शिवम चौधरी आदि सैकड़ों किसान शामिल रहे। ____ तीन क्रय केंद्र खोलने की मांग हरिद्वार। भाकियू (टिकैत) युवा मोर्चा ने भी जिलाधिकारी को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष पंकज चौधरी और अनिल कुमार ने बताया कि जिला गन्ना अधिकारी किसानों की समस्याओं को दूर नहीं कर रहे हैं। लक्सर क्षेत्र के किसानों को गन्ना केंद्र आवंटित किए जाएं ताकि किसान गन्ना बेच सकें। उन्होंने कहा कि उत्तम चीनी मिल के तीन केंद्र रायसी, लालपुर शाहबाद व रानी माजरा को जल्द खोला जाए। बार-बार जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन भी किया गया। अधिकारी द्वारा आश्वासन के बाद भी कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त तीनों क्रय केंद्रों पर सहमति बनी। इसके बाद भी इनको नहीं खोला गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsIndian Farmers Protest Against US-India Trade Agreement Demand Cancellation
;;;