ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारसंत महापुरुषों के आशीर्वाद से विश्व गुरु बनेगा भारत: चौहान

संत महापुरुषों के आशीर्वाद से विश्व गुरु बनेगा भारत: चौहान

संत महापुरूषों के आशीर्वाद से विश्व गुरू बनेगा भारत-शिवराज सिंह चौहाननेगा भारत-शिवराज सिंह चौहान हरिद्वार। संवाददाता मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री...

संत महापुरुषों के आशीर्वाद से विश्व गुरु बनेगा भारत: चौहान
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारFri, 03 Dec 2021 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूपतवाला स्थित अखंड परम धाम पहुंचकर राम मंदिर तीर्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी परमानंद गिरी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बरसों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम लला के भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर विश्व दर्शनीय एवं विश्व वंदनीय होगा और स्वामी परमानंद गिरी के सानिध्य में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों के तपोबल से पूरे विश्व में भारत की एक अलग पहचान है और महापुरुषों के आशीर्वाद से ही भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है।

स्वामी परमानंद गिरी ने कहा कि प्रभु श्रीराम जन-जन के आराध्य हैं और प्रत्येक भारतवासी के हृदय में विराजमान हैं। अयोध्या में निर्माणाधीन प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए सभी को आगे आना चाहिए। आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए कई संतों और राम भक्तों ने बलिदान दिया। तब कहीं जाकर आज प्रभु श्री राम का मंदिर निर्मित हो रहा है। स्वामी परमानंद ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन किया और वर्तमान समय तक मंदिर निर्माण के लिए अपने जीवन को न्योछावर किया। समस्त संत समाज उनका आभारी रहेगा। कहा कि राम मंदिर निर्माण से पूरे विश्व को धर्म का एक सकारात्मक संदेश प्राप्त होगा और अयोध्या सहित पूरे देश की दशा और दिशा बदलेगी। इस अवसर पर स्वामी ज्योर्तिमयानंद गिरी, आचार्य मनीष जोशी स्वामी सुरेश पुरी स्वामी नत्थीनंद गिरी स्वामी मोनू गिरी आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें