Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsIncreasing Elephant Movement Disturbs Residents in Misarpur Urgent Action Needed
मिस्सरपुर के लोग हाथियों से जूझे, वनकर्मी नहीं पहुंचे

मिस्सरपुर के लोग हाथियों से जूझे, वनकर्मी नहीं पहुंचे

संक्षेप:

मिस्सरपुर की आवासीय कॉलोनी में हाथियों की बढ़ती आवाजाही ने लोगों की नींद उड़ा दी है। शनिवार रात हाथियों का झुंड घुस आया, जिससे अफरातफरी मची। लोग जान बचाकर भागे और वन विभाग के कर्मचारियों की लेट होने की शिकायत की। अब हाथी सुबह भी आने लगे हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।

Jan 04, 2026 06:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

पथरी क्षेत्र के मिस्सरपुर की आवासीय कॉलोनी में हाथियों की बढ़ती आवाजाही ने आमजन की नींद उड़ा दी है। शनिवार देर रात हाथियों का झुंड वहां घुस आया, जिससे अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाकर भागते नजर आए। उनका आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग के कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे। हाथी कई घंटे तक घूमते रहे और इस दौरान घरों के बाहर खड़ी कुछ गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचा। राजेश सैनी, राकेश सैनी, मनोज सैनी, दीपक, ललित, पंकज चौहान, अमित, सोनू, सुनील, राजकुमार, मुन्ना और शोभित ने बताया कि हाथियों का झुंड लगभग रोज आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डर के कारण लोग शाम ढलते ही बच्चों को घरों में बंद कर देते हैं। अब हाथी सुबह के समय भी आने लगे हैं, जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने वन प्रभाग से नुकसान का मुआवजा और हाथियों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इधर, उप वन क्षेत्र अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि वनकर्मी हाथियों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हाथी दूसरे रास्ते से आबादी वाले इलाकों में प्रवेश कर रहे हैं। सुरक्षा दीवार के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द समाधान निकलेगा।