हाईवे पर बढ़ा डाक कांवड़ का दबाव

Feb 13, 2026 07:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

शुक्रवार शाम नहर पटरी मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या में कमी आई, जबकि नेशनल हाईवे पर डाक कांवड़ियों की संख्या बढ़ी। पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और सख्त किया है। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने फील्ड में रहकर निगरानी की, और कांवड़ियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

हाईवे पर बढ़ा डाक कांवड़ का दबाव

नहर पटरी मार्ग पर शुकवार शाम पैदल कांवड़ियों की संख्या में कमी देखी गई, जबकि नेशनल हाईवे पर डाक कांवड़ियों की आमद में तेजी दर्ज की गई। डाक कांवड़ की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। अफसरों के अनुसार, कांवड़ यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रत्येक प्वाइंट पर सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही कांवड़ियों को आवश्यक सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी स्वयं फील्ड में मौजूद रहकर निगरानी कर रहे हैं। शुक्रवार को चंडी घाट, कांगड़ी तिरछा पुल और छेलपीपली रसियाबड़ प्वाइंट पर कांवड़ियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।