Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsIllegal Logging in Haridwar 30 Teak Trees Cut Down

निजी भूमि पर खड़े पेड़ों को काट दिया, दो पर केस

हरिद्वार, संवाददाता।या। वन विभाग की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 15 अगस्त की सुबह वन आरक्षी मुर्सलीन और उन

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारSat, 16 Aug 2025 04:34 PM
share Share
Follow Us on
निजी भूमि पर खड़े पेड़ों को काट दिया, दो पर केस

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में निजी भूखंड में खड़े 30 सागौन के पेड़ काटने का मामला प्रकाश में आया है। वन विभाग की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन आरक्षी मुर्सलीन और उनकी टीम शुक्रवार को झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल होने खानपुर रेंज कार्यालय गए थे। लौटने पर औरंगाबाद बीट में उन्होंने 30 सागौन के कटे हुए पेड़ों की खूंटें देखीं। पुलिस ने बताया कि पेड़ बिना अनुमति के काटे गए और मामले में पेड़ मालिक मुकेश चौधरी और सहयोगी धर्मवीर निवासी ऐतमपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।