ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारशहर से अवैध फूलों के ठेकों को बंद किया जाए: व्यापारी

शहर से अवैध फूलों के ठेकों को बंद किया जाए: व्यापारी

व्यापारियों ने की सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठकशहर से अवैध फूलों के ठेकों को बंद किया जाए: व्यापारीशहर से अवैध फूलों के ठेकों को बंद किया जाए:...

शहर से अवैध फूलों के ठेकों को बंद किया जाए: व्यापारी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारFri, 11 Nov 2022 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जन समस्याओं के समाधान के लिए शहर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। जिसमें व्यापारियों ने शहरहित में कई मुद्दों को उठाया। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में व्यापारियों ने कुशाघाट के समीप व्याप्त गंदगी का मामला उठाया। नाई सोते से हाथी पुल तक नगर निगम द्वारा स्वीकृत ठेकेदारों के अलावा चल रहे सभी फूल के अवैध ठेकों को बंद करने की मांग की। अवैध ठेलियों का मामला भी उठाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि संयुक्त कार्यवाही की जाएगी।

नगर मजिस्ट्रेट ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सभी व्यापारियों को भी अतिक्रमण से मुक्त शहर के लिए अपने काउंटर नालियों से पीछे रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने जल्द ही शहर के बाहर से आकर बसे लोगों के सत्यापन अभियान चलाए जाने पर भी सहमति जताई। साथ ही निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात करने का भी आश्वासन दिया। बैठक में शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, महामंत्री विमल सक्सेना, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पंकज छाबड़ा, पुनीत त्रिपाठी, दीपक अत्री, चंद्रमोहन सचदेवा, जगमोहन वर्मा, धर्मेन्द्र पाठक, सौरभ ठाकुर, राजेन्द्र चुटेला, विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें