ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वार-होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत

-होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत

महिलाओं ने सुख समृद्धि की दुआएं मांगी

महिलाओं ने सुख समृद्धि की दुआएं मांगी
1/ 2महिलाओं ने सुख समृद्धि की दुआएं मांगी
महिलाओं ने सुख समृद्धि की दुआएं मांगी
2/ 2महिलाओं ने सुख समृद्धि की दुआएं मांगी
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारWed, 20 Mar 2019 11:07 PM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को पंचपुरी में जगह-जगह होलिका का पूजन किया गया। महिलाओं ने अपने परिवारों के लिए सुख और समृद्धि की दुआएं मांगी। सूर्यास्त के बाद होलिका दहन किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने होली के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए थे।

बुधवार की सुबह से ही गली मोहल्लों में रखी गई होलिका का पूजन शुरू हो गया था। महिलाओं ने विधि विधान से होलिका पूजन कर परिवारों में सुख समृद्धि की कामना की। पंचपुरी में जगह-जगह रखी गई होलिका के पूजन के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा। पूजन के दौरान महिलाओं ने पुष्प, कच्चा सूत, नारियल, हल्दी आदि होलिका को समर्पित किए। घरों में महिलाओं ने गुझिया व अन्य व्यंजन भी बनाए।गली-मोहल्ले, चौक-चौराहे पर होली के गीत बजने लगे हैं। इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। शहर से गांव तक चौक-चौराहों पर युवाओं व बच्चों की टोली लकड़ी आदि के ढेर लगा चुकी थी। दहन से पूर्व होली के पकवानों से होलिका की पूजा करनी चाहिए। होलिका जलाने के बाद उसकी अग्नि की परिक्रमा करनी चाहिए। माथे पर होलिका दहन का भस्म लगाकर होली खेलनी चाहिए। पुलिस प्रशासन ने होली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हुड़दंगियों पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे पर पुलिस की अतिरिक्त तैनाती रही।-

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें