डॉक्टर बोले-होली पर केमिकल वाले रंगों से बचें

Mar 02, 2026 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

होली एक खुशियों और रंगों का पर्व है, लेकिन बाजार में बिक रहे कई केमिकल रंग त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं। डॉ. अनुज सैनी ने चेताया कि ये रंग एलर्जी, जलन और संक्रमण का कारण बन सकते हैं। उन्होंने हर्बल रंगों का उपयोग करने और त्वचा पर तेल लगाने की सलाह दी है।

डॉक्टर बोले-होली पर केमिकल वाले रंगों से बचें

होली खुशियों और रंगों का पर्व है, लेकिन बाजार में बिक रहे कई रासायनिक रंग त्वचा, आंखों और बालों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। जिला अस्पताल हरिद्वार के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुज सैनी ने चेताया कि लापरवाही से खेली गई होली गंभीर त्वचा रोगों का कारण बन सकती है। उनके अनुसार, केमिकल युक्त रंगों में हानिकारक तत्व होते हैं, जो त्वचा पर एलर्जी, खुजली, जलन और लाल चकत्ते पैदा कर सकते हैं। आंखों में जलन और संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है, जबकि बालों की जड़ों को भी नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि हर्बल और प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दें।

होली खेलने से पहले त्वचा पर तेल या मॉइश्चराइज़र अवश्य लगाएं। उनका कहना है कि थोड़ी सी सावधानी अपनाकर रंगों के इस पर्व को सुरक्षित और सुखद बनाया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।