ऋषिकुल मैदान में भाजपा के फागोत्सव की धूम
हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में भाजपा के फागोत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने होली को भारतीय परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। विधायक मदन कौशिक ने इसे संगठनात्मक मजबूती का माध्यम कहा, जबकि मेयर किरण जैसल ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में भाजपा के फागोत्सव की धूम रही। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इसके साथ ही, संगठनात्मक एकजुटता का संदेश भी दिया गया। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने जनसमूह को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ें। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि यह फागोत्सव केवल होली मिलन नहीं, बल्कि संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम है।
मेयर किरण जैसल ने फूलों की होली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, ठाकुर सुशील चौहान, जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, राजेंद्र कटारिया, तुषांक भट्ट, अन्नू कक्कड़, सरदार हरमोहन सिंह, मुनेश सैनी, दीपांशु विद्यार्थी, सुशील त्यागी, संदीप गुप्ता, चेरब जैन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



