ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारहॉकी टीम जीती: वंदना से मेडल की उम्मीद बरकरार

हॉकी टीम जीती: वंदना से मेडल की उम्मीद बरकरार

- प्रशंसकों की आस बरकरार, अंतिम तीन मिनट में भारत ने किया गोल, तीन मिनट में भारत ने किया गोल, हरिद्वार। संवाददाता भारतीय महिला हॉकी टीम की ओलंपिक...

हॉकी टीम जीती: वंदना से मेडल की उम्मीद बरकरार
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारFri, 30 Jul 2021 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय महिला हॉकी टीम की ओलंपिक में तीन हार के बाद आयरलैंड के खिलाफ जीत के बाद मेडल की उम्मीद बरकरार है। टीम की जीत के बाद धर्मनगरी के खेल प्रेमियों को वंदना से पूरी उम्मीद है। हालांकि शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ हुए मैच में वंदना ने गोल नहीं किया, लेकिन उन्होंने गोल का बेहतर प्रयास जरूर किया।

टोक्यो ओलंपिक 2020 के महिला हॉकी टीम की आखिरी पलों में किए गए गोल से भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल कर ली। विश्व कप की उपविजेता आयरलैंड के खिलाफ इस जीत के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी बरकरार रखी है। आज शनिवार को होने वाले साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत को जीत हासिल करनी होगी। वहीं आयरलैंड को ग्रेट ब्रिटेन से हार मिली तो भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लेगी। शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ हुए मैच में हरिद्वार की वंदना कटारिया ने कई बेहतर प्रयास किए। लेकिन वह गोल नहीं कर सकी। लेकिन चारों क्वाटर में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। लगातार अपने साथी खिलाड़ियों पास दिया। आयरलैंड के खिलाफ जती के बाद अब क्वार्टर फाइलन और फिर सेमीफाइनल, फाइनल की उम्मीद भी जगी है। विश्वकप की उपविजेता टीम को हराने के बाद भारती महिला हॉकी टीम से बेहतर प्रदर्शन की आस है। भारतीय टीम की जीत के बाद वंदना कटारिया के परिजनों भी खुश है। उन्हें उम्मीद है कि भारतीय टीम मेडल लेकर ही इंडिया वापस आएगी। शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली जीत दर्ज की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें