एचईसी में छात्रों को मिले अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम के सर्टिफिकेट

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स हरिद्वार ने एम्प्लॉयबिलिटी डॉट लाइफ और फेडरेशन यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया। ‘एक्सपीआरओ- डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन’ पाठ्यक्रम के छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। संस्थान का उद्देश्य वैश्विक अनुभव, कौशल विकास और कॅरिअर उन्मुख शिक्षा प्रदान करना है।

एचईसी में छात्रों को मिले अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम के सर्टिफिकेट

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स हरिद्वार में एम्प्लॉयबिलिटी डॉट लाइफ और फेडरेशन यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें ‘एक्सपीआरओ- डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशनः सर्विस डिजाइन’ पाठ्यक्रम पूरा करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। एम्प्लॉयबिलिटी डॉट लाइफ के उप महाप्रबंधक कीर्ति सिंह ने पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने पर विद्यार्थियों की सराहना की। संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी ने कहा कि यह आयोजन एचईसी कॉलेज की वैश्विक अनुभव, कौशल विकास और कॅरिअर उन्मुख शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संस्थान विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि छात्रों के लिए टीम वर्क, वैश्विक दृष्टिकोण और औद्योगिक अनुभव के महत्व को समझने का भी अवसर है।

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय शिवानी चिटकारिया ने किया। इस अवसर पर आकांक्षा चड्ढा, दीपशिखा बोहरा, डॉ. दीपिका, राजा मनीष और सपना सकलानी सहित अन्य शिक्षकों व सहयोगियों की भूमिका सराहनीय रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।