मॉडल प्रतियोगिता में श्रेया और निशा के फोटोथेरेपी मॉडल प्रथम
एचईसी कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। श्रेया और निशा के फोटोथैरेपी मॉडल ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर चेयरमैन संदीप चौधरी ने छात्रों को नवाचार के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विज्ञान विषयों के छात्रों ने भाग लिया।

एचईसी कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। श्रेया और निशा के फोटोथैरेपी मॉडल को पहला स्थान मिला। रविवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर चेयरमैन संदीप चौधरी और प्राचार्य डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया। चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचार और शोध की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस प्रदर्शनी में बीएससी, एमएससी, बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी), बीएससी (माइक्रोबायोलॉजी) और बीएससी ऑनर्स (एग्रीकल्चर) के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. निधि जोशी, अशोक कुमार, मीनाक्षी, कुमारप्रीत और करूणा नेहरा निर्णायक रहे।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा मिश्रा, डॉ. दीपिका संगतानी, अंजलि विश्नोई, डॉ. तनु चंद्रा, डॉ. निधि वर्मा, मीनाक्षी सिंघल मौजूद रहे। मॉडल प्रतियोगिता प्रथम: श्रेया और निशा (फोटोथैरेपी मॉडल) द्वितीय: गरिमा श्रीवास्तव और विशाखा (नैनो टेक्नोलॉजी मॉडल) तृतीय: कीर्ति भट्ट, आस्था और विश्रुत (मिनी हाइड्रो इलेक्ट्रिक मॉडल) प्रोडक्ट स्टॉल प्रतियोगिता प्रथम: भावना, गरिमा और अर्णव का धूपबत्ती स्टॉल द्वितीय: हिमप्रीत, वंशिका सिंह और वंश का फेसमास्क स्टॉल तृतीय: तनिष्का और प्रियांजली का प्रोबायोटिक स्टॉल इनोवेटिव आइडियाज श्रेणी प्रथम: सिद्धार्थ द्वितीय: कासवी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



