Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsHeavy Rain Disrupts Life in Haridwar Exposes Government Office Negligence
मूसलाधार बारिश से सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों की छतें टपकीं

मूसलाधार बारिश से सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों की छतें टपकीं

संक्षेप:

हरिद्वार,संवाददाता। मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों की लापरवाहियों को भी उजागर कर द

Sep 16, 2025 03:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

हरिद्वार,संवाददाता। मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों की लापरवाहियों को भी उजागर कर दिया। कई कार्यालयों व भवनों की छतें टपकने लगीं, जिससे कर्मचारी और मरीज परेशान रहे। जिला अस्पताल में एक्स-रे रूम की छत टपकने से पानी सीधे मशीन पर गिरता रहा। कर्मचारी लगातार पानी हटाने में जुटे रहे, ताकि मशीन खराब न हो। नगर निगम के वित्त नियंत्रक कार्यालय की छत से लगातार पानी टपकता रहा। हालात यह रहे कि पानी इकट्ठा करने के लिए लोहे का पात्र लगाया गया। इसी तरह ऋषिकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय की छत भी टपकने लगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बारिश के दौरान छत से मलबा भी गिरा।