Haridwar News: बारिश में बिजली घर के कार्यालय की छत टपकी

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: धर्मनगरी में लगातार बारिश के चलते कुशा घाट स्थित ऊर्जा निगम के कार्यालय की छत टपकने लगी। कर्मचारियों को बारिश के कारण दिक्कतें हो रही हैं। उनका कहना है कि छत वर्षों से जर्जर है, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। उन्होंने अधिकारियों से जल्द मरम्मत की मांग की है।

Haridwar News: बारिश में बिजली घर के कार्यालय की छत टपकी

Haridwar News: धर्मनगरी में लगातार हो रही बारिश के बीच कुशा घाट के पास सब्जी मंडी स्थित ऊर्जा निगम के बिजलीघर के कार्यालय की छत टपकने लगी। कार्यालय के अंदर पानी भरने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को तेज बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई, जिसके चलते कर्मचारियों को बाहर बैठकर काम करना पड़ा। कर्मचारियों का आरोप है कि कार्यालय भवन की छत कई वर्षों से जर्जर है, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। बारिश होते ही छत से पानी टपकने लगता है, जिससे कार्यालय में काम करना मुश्किल हो जाता है। कर्मचारियों ने अधिकारियों से जर्जर छत की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारHaridwar News: बारिश में बिजली घर के कार्यालय की छत टपकी