डेंगू से बचाव को स्वास्थ्य विभाग ने लिया सोशल मीडिया का सहारा
हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक वीडियो जारी किया है। इस 1 मिनट 7 सेकंड के वीडियो में डेंगू के मच्छरों के बारे में जानकारी दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि...

हरिद्वार,संवाददाता। डेंगू से लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म को माध्यम बनाया है। विभाग की ओर से 1 मिनट 7 सेकंड का एक जागरूकता वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में डेंगू के मच्छर का कार्टून स्वरूप एक काल्पनिक चरित्र के रूप में दिखाया गया है, जो लोगों को डेंगू के मच्छर पैदा होने के कारणों के बारे में जानकारी दे रहा है। इसमें साफ तौर पर बताया गया है कि घर और आसपास जमा हुआ पानी डेंगू के मच्छरों की पैदाइश का मुख्य कारण है। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि लोग अपने आसपास रखे पुराने टायर, फ्रिज की ट्रे, कूलर और अन्य स्थानों पर जमा पानी को नियमित रूप से साफ करें।
विभाग का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी अपनाकर डेंगू के खतरों से बचा जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




