वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली को सफल बनाने की तैयारी तेज

वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली को सफल बनाने की तैयारी तेज

संक्षेप:

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस के वोट काटने की साजिश चल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली में शामिल होने की अपील की। बैठक में रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।

Dec 11, 2025 07:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि भाजपा वोट चोरी करके सत्ता में कायम रहना चाहती है। वह कांग्रेस के वोट काटने की साजिश कर रही है। इसलिए हम सबको दिल्ली चलकर लोकतंत्र को बचाना होगा। वे गुरुवार को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में 14 दिसंबर की दिल्ली रैली को लेकर पार्टी नेताओं ने रणनीति बनाई। विधायक अनुपमा रावत ने अध्यक्षता की। जबकि संचालन धर्मेंद्र चौहान ने किया। हरीश रावत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली में हम सबको दिल्ली चलना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पार्टी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचेंगे। अनुपमा ने कहा कि कांग्रेस किसान, मजदूर, गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के हित में काम करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजनाबद्ध तरीके से इस रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, साधुराम चौहान, महेश प्रताप राणा, राजबीर चौहान, कांग्रेस नेता अशोक शर्मा, झंडा सिंह, विधायक प्रतिनिधि मुशर्रफ अंसारी, सुशील कुमार, खेम सिंह चौधरी, सत्यवीर सिंह, मनोज सैनी, अरशद मलिक, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुस्तफा अंसारी, यामीन कसाना, सुशील चौहान, नदीम मलिक, नदीम अंसारी, धर्मेंद्र चौहान, अदनान नवाज, विनोद कुमार, योगेंद्र कुमार, सत्येंद्र सैनी, तस्लीम, इरशाद मास्टर, तबरेज आलम, रहुफ खान, सत्तार कसाना, आमिर झोझा, शकिल खान, महबूब हसन, नवाब मौजूद रहे। दिल्ली की रैली को लेकर बनाई रणनीति हरिद्वार। कांग्रेस की 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने बैठक की। ऋषिकुल स्थित एक कार्यालय में महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता इस रैली में पहुंचेंगे। महानगर से पांच बस और दो टैंपो ट्रैवलर में कार्यकर्ता 13 तारीख की रात निकलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को गुमराह कर रही है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और सरकार की पोल खोल दी है। मुरली मनोहर ने कहा कि यह ऐतिहासिक रैली होगी। इस अवसर पर सोम त्यागी, विकास चंद्रा, मनोज सैनी, हिमांशु राजपूत, मनीष गुप्ता, मयंक त्यागी, जवाहर चावला मौजूद रहे।