चौकीदार सोने की अंगूठी और नकदी लेकर फरार, केस दर्ज

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में एक युवक पर सोने की अंगूठी, 3200 रुपये नकद और जरूरी कागजात चुराने का आरोप लगा है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी ने सामान लौटाने की बात कही थी लेकिन अब वह फोन नहीं उठा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

चौकीदार सोने की अंगूठी और नकदी लेकर फरार, केस दर्ज

हरिद्वार, संवादाता। खड़खड़ी क्षेत्र में घर की साफ-सफाई और चौकीदारी का काम करने वाले युवक पर सोने की अंगूठी, नकदी और जरूरी कागजात लेकर फरार होने का आरोप लगा है। पीड़ित ने कोतवाली हरिद्वार में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खड़खड़ी स्थित कौरा देव कॉलोनी निवासी महेश कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब एक वर्ष पहले उन्होंने सचिन निवासी ख्वाजा हसपुर, कुशावली, मेरठ (उत्तर प्रदेश) को घर की साफ-सफाई और चौकीदारी के काम पर रखा था। आरोप है कि सचिन का व्यवहार शुरू से अच्छा होने के कारण उस पर भरोसा हो गया था और मकान निर्माण सामग्री खरीदने के लिए भी उसे पैसे दिए जाते थे।

बताया कि 27 अप्रैल की रात उन्होंने सचिन को एक सोने की अंगूठी, 3200 रुपये नकद और कुछ जरूरी कागजात सुरक्षित रखने के लिए दिए थे। सचिन ने सामान आलमारी में रखने की बात कही थी। आरोप है कि अगले दिन शाम को सचिन बिना बताए गायब हो गया। जब आलमारी की जांच की गई तो उसमें रखा सामान भी नहीं मिला। तहरीर में बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान सचिन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सामान लौटाने की बात कही थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया है। पुलिस ने आरोपी चौकीदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने इसकी पुष्टि की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।