हरिद्वार में इंटर में वैष्णवी, दसवीं में प्रियांशु-निकुंज टॉपर

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में सीआईएससीई के तहत आईएससी और आईसीएसई परीक्षा परिणाम घोषित हुए। स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल और दून कैंब्रिज स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। वैष्णवी चौहान ने 97.4% और प्रियांशु कौशिक ने 96.16% अंक प्राप्त कर टॉप किया। अंशिका दूबे ने 90% अंक प्राप्त किए। सभी छात्रों ने कठिन मेहनत से सफलता हासिल की।

हरिद्वार में इंटर में वैष्णवी, दसवीं में प्रियांशु-निकुंज टॉपर

हरिद्वार, संवाददाता। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के तहत आईएससी (इंटरमीडिएट) और आईसीएसई (दसवीं) का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही शहर के विद्यालयों में खुशी की लहर दौड़ गई। धर्मनगरी के स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल और दून कैंब्रिज स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कनखल स्थित स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र प्रियांशु कौशिक और निकुंज गर्ग ने 96.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में वैष्णवी चौहान ने 97.4 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया, जबकि कॉमर्स वर्ग में रिद्धिमा अग्रवाल ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या हेमा पटेल ने बताया कि दसवीं में 73 और इंटर में 54 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी सफल रहे।

दून कैंब्रिज स्कूल का परिणाम

इंडस्ट्रियल एरिया स्थित दून कैंब्रिज स्कूल में दसवीं की छात्रा अंशिका दूबे ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं, इंटरमीडिएट में लक्ष्य अरोड़ा ने 94.25 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्पिता चटर्जी ने बताया कि दसवीं में 23 और इंटर में 13 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसका परिणाम इस सफलता के रूप में सामने आया है।

उप निरीक्षक की बेटी ने किया शहर में टॉप

हरिद्वार। सीआईएससीई इंटर में स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल की छात्रा वैष्णवी चौहान ने 97.4% अंक लाकर धर्मनगरी में टॉप किया है। वैष्णवी के पिता भजराम चौहान पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर हैं और फिलहाल रुड़की में तैनात हैं। माता मीरा चौहान गृहणी हैं। वैष्णवी ने बताया कि इतने अधिक अंक आने की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी। 94% तक उम्मीद थी लेकिन जब परीक्षाफल देखा तो अचरज हुआ। इसके लिए बहुत मेहनत की और दिन रात पढ़ाई करती रही। शिक्षकों और परिजनों ने भी पूरा साथ दिया। थोड़ी ट्यूशन भी ली थी। भविष्य में मेडिकल लाइन की तैयारी करनी है।

एयरफोर्स ज्वाइन करना लक्ष्य

हरिद्वार। स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल के दसवीं में टॉप करने वाले प्रियांशु कौशिक के 96.16% अंक आए हैं। प्रियांशु के पिता सरकारी चिकित्सक हैं और फिलहाल चमोली में तैनात है। बड़ी बहन बैंगलोर में प्रोडक्ट डिजाइन का कोर्स कर रही है। प्रियांशु ने बताया कि हरिद्वार में अपने चाचा-चाची के साथ रहता है। पढ़ाई के लिए ट्यूशन, यू ट्यूब आदि का भी सहारा लिया है। शिक्षकों ने बहुत सहयोग किया जिसके कारण इतने अंक प्राप्त हुए। भविष्य में पीसीएम लेकर एयरफोर्स ज्वाइन करना है।

बीमार पिता बेटियों का बना रहे भविष्य

हरिद्वार। दून कैंब्रिज स्कूल में दसवीं की छात्रा अंशिका दूबे ने 90% अंक प्राप्त किए। बहुत कठिनता से परिजनों की ओर से अंशिका को पढ़ाया जा रहा है। उसके पिता प्रमोद दूबे जब कोविड बीमारी फैली थी तब से बीमार ही रह रहे हैं। माता नीतू दूबे छोटे-छोटे कार्य कर घर चला रही हैं। दोनों माता-पिता अपनी दोनों बेटियों को एक अच्छा भविष्य देना चाहते हैं। नीतू दूबे ने बताया कि दोनों बेटियों को पढ़ाई का शौक है और उनका यह शौक जैसे तैसे पूरा कर रहे हैं। पिता बीमारी में कभी काम करते हैं और कभी नहीं करते। बड़ी बेटी नंदिता वकालत की पढ़ाई कर रही है। अभी अंशिका ने दसवीं की है आगे इंटर करेगी फिर इसका सपना बैंक में जॉब करने का है। जिसके लिए दिन-रात पढ़ाई करती है। अंशिका ने बताया कि माता पिता बहुत कष्ट उठाकर पढ़ा रहे हैं। जल्दी से पढ़ाई पूरी हो और कहीं अच्छे बैंक में जॉब लगे जिससे उनकी सभी परेशानियां दूर कर सकें।

लक्ष्य रहा स्कूल का टॉपर

हरिद्वार। दून कैंब्रिज स्कूल में इंटर के छात्र लक्ष्य अरोड़ा ने 94.25% अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। लक्ष्य के पिता हरीश अरोड़ा दुकान चलाते हैं और माता कविता अरोड़ा गृहणी हैं। लक्ष्य ने बताया कि दसवीं में 85% अंक प्राप्त हुए थे। तभी से मन में अधिक अंक लाने का ठान लिया था। उन्होंने बताया कि भविष्य में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना है जिसकी अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है। विद्यालय के शिक्षकों ने बहुत सहयोग किया और साथ ही यूट्यूब का भी प्रयोग किया। यूट्यूब से बहुत कुछ सीखने को मिला। शिक्षकों ने बताया कि लक्ष्य अरोड़ा बहुत ही ईमानदार, आज्ञाकारी और पढ़ाई करने वाला छात्र है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल की टॉपर कौन है?−
स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल की टॉपर वैष्णवी चौहान है, जिन्होंने 97.4% अंक प्राप्त किए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar Newsहरिद्वार में इंटर में वैष्णवी, दसवीं में प्रियांशु-निकुंज टॉपर