ज्वालापुर में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
Apr 07, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास बिना मानचित्र स्वीकृति के एक व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया। मेघा अरोड़ा द्वारा निर्माण कराने पर कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के सचिव ने निर्माणकर्ता को निर्देश दिए कि बिना स्वीकृति के कोई निर्माण कार्य न किया जाए।

ज्वालापुर क्षेत्र में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने एक व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया। कार्रवाई रेलवे फाटक के पास की गई है। प्राधिकरण के अनुसार, मेघा अरोड़ा की ओर से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर निर्माण को सील कर दिया। सचिव मनीष कुमार ने कहा कि मौके पर मौजूद निर्माणकर्ता को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना मानचित्र स्वीकृति के आगे किसी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


