Haridwar News: जमालपुर कला से रिंग रोड अंडरपास तक सड़क चौड़ीकरण की मांग
Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। जमालपुर कला से रिंग रोड अंडरपास तक करीब तीन मीटर चौड़ी सड़क के विस्तार की मांग तेज हो गई है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री

Haridwar News: जमालपुर कला से रिंग रोड अंडरपास तक करीब तीन मीटर चौड़ी सड़क के विस्तार की मांग तेज हो गई है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री एवं हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष विपिन चौधरी ने इस संबंध में मेला अधिकारी और हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की उपाध्यक्ष सोनिका से मुलाकात की। उन्होंने कुंभ के निर्माण कार्यों के साथ ही सड़क चौड़ीकरण पर विचार करने का आग्रह किया। विपिन चौधरी ने अधिकारियों को बताया कि इस मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। सड़क संकरी होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर वह पहले भी मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रख चुके हैं। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि सड़क के दोनों ओर एक-एक मीटर चौड़ाई बढ़ाई जाए। इससे यातायात सुचारू करने और भविष्य में बढ़ते वाहनों के दबाव को संभालने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कुंभ की तैयारियों के दौरान ही सड़क विस्तार की योजना पर विचार होने से लोगों को बार-बार निर्माण कार्यों की परेशानी से बचाया जा सकता है। चौधरी ने अधिकारियों से जनहित में प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान भाजपा नेता चौधरी नाथीराम भी मौजूद रहे।


