पति से मिलने हरिद्वार आई महिला से दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Mar 01, 2026 08:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

हरिद्वार में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला अपने पति से मिलने आई थी। ऑटो चालक ने उसे बहला-फुसलाकर कार में बैठाया और होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने होटल मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

पति से मिलने हरिद्वार आई महिला से दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

पति से मिलने हरिद्वार आई महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पुलिस ने होटल मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों को जेल भेजा गया है। शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, यह वारदात शनिवार देर शाम हुई। पीड़िता का पति सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत है। यूपी में रहने वाली महिला अपने पति से मिलने हरिद्वार आई थी। बस अड्डे के पास ऑटो चालक ने बहला-फुसलाकर अपने वाहन में बैठाया। कुछ दूरी पर ले जाकर महिला को एक कार में बैठा दिया। कार चालक उसे शिवमूर्ति गली स्थित होटल ले गया।

ऑटो चालक भी पीछे-पीछे वहां पहुंच गया। इसके बाद होटल में महिला से दुष्कर्म किया गया। वह किसी तरह बचकर शहर कोतवाली पहुंची। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि जांच के दौरान लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों को नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकित वर्मा निवासी बड़ी जामा मस्जिद नहटौर बिजनौर हाल पता-श्रीराम एन्क्लेव सराय ज्वालापुर और श्याम साहू निवासी शास्त्रीनगर कड़च्छ ज्वालापुर और होटल मैनेजर गोविंदा सिंह निवासी कुंदरकी मुरादाबाद हाल पता-सुकून गेस्ट हाउस शिवमूर्ति गली के रूप में हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।