ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारछावनी बाजार चकराता में आवारा कुत्तों का आंतक

छावनी बाजार चकराता में आवारा कुत्तों का आंतक

छावनी बाजार चकराता में आवारा कुत्तों का आंतक बना हुआ है। बाजार में यहां-वहां झुंड बनाकर घूमते कुत्ते लोगों पर हमला तक कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने...

छावनी बाजार चकराता में आवारा कुत्तों का आंतक
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 06 Nov 2020 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

छावनी बाजार चकराता में आवारा कुत्तों का आंतक बना हुआ है। बाजार में यहां-वहां झुंड बनाकर घूमते कुत्ते लोगों पर हमला तक कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कैंट बोर्ड से कुत्तों के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है। छावनी बाजार क्षेत्र में कुत्ते लंबे समय से परेशानी का कारण बने हुए हैं। आवारा कुत्तों के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। कई महिलाओं और बच्चों को कुत्ते काट भी चुके हैं। स्थानीय निवासी अंकित, सुरेश, मनीष आदि ने बताया कि पिछले दो माह से क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। गली मुहल्ले में यहां-वहां कुत्तों के झुंड घूम रहे हैं। जो आने जाने वालों को परेशान कर रहे हैं। बताया कि इस सम्बंध में पहले भी कैंट बोर्ड से मांग की गई थी। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, संपर्क करने पर सैनिट्री इंस्पेक्टर सुरेश सिंह जायडा ने बताया कि कुत्ते पकड़ने के लिए तीन बार निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं। लेकिन किसी संस्था ने आवेदन ही नहीं किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें