Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsHaridwar Police Arrest Drug Trafficker with 2 Lakh Charas

पुलिस ने दो लाख की चरस के साथ तस्कर दबोचा

के पास चेकिंग अभियान चलाया और स्कूटी पर जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी के पास से एक किलो 115 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी न

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारThu, 4 Sep 2025 05:31 PM
share Share
Follow Us on
पुलिस ने दो लाख की चरस के साथ तस्कर दबोचा

हरिद्वार। पथरी पुलिस ने करीब दो लाख रुपये की चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी पर सवार होकर चरस की खेप उत्तर प्रदेश बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में चरस की तस्करी की जा रही है। इस पर पुलिस टीम ने गुज्जर बस्ती तिराहा, साधना सदन कृषि फार्म हाउस के पास चेकिंग अभियान चलाया और स्कूटी पर जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी के पास से एक किलो 115 ग्राम चरस बरामद हुई।