Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsHaridwar Police Arrest Drug Smuggler with 1 25 Kg of Illegal Charas

कनखल पुलिस ने 1.2 किलो चरस के साथ तस्कर दबोचा
संक्षेप:
हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 1 किलो 200 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को दबोच लिया। एसपी सिटी पंकज गैर
Fri, 10 Oct 2025 05:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सवा किलो अवैध चरस के साथ आरोपी को दबोच लिया। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि पुलिस श्रीयंत्र पुलिया से बैरागी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो बैरागी कैम्प को जा रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से सवा किलो चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल उर्फ राजू, पुत्र राधे सिंह, निवासी भोवापुर, थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कनखल पर मुकदमा दर्ज किया गया है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




